गुजरातः कोरोना गाइडलाइंस को ठेंगा, बीजेपी नेता ने शादी में जुटाए 6000 लोग

कांति गामित की पोती की सगाई समारोह का आयोजन तापी जिले के डोसवाडा गांव में किया गया था. जिसमें 6,000 से अधिक लोग गरबा खेलते और उसके आसपास खड़े दिख रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिखने वाले सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Advertisement
सगाई समारोह में हजारों लोग हुए शामिल (फोटो-वीडियो ग्रैब) सगाई समारोह में हजारों लोग हुए शामिल (फोटो-वीडियो ग्रैब)

गोपी घांघर

  • तापी,
  • 02 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST
  • गृह मंत्री ने वीडियो का विश्लेषण कर दिए जांच के आदेश
  • सगाई में 6,000 से अधिक लोगों के गरबा खेलने का आरोप
  • वीडियो में दिखने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज होगाः पुलिस

गुजरात में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जहां 4 महानगरों नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है तो वहीं राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री की कांति गामित की पोती की सगाई का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में हजारों लोग गरबा गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान लोग कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं.

Advertisement

कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर बीजेपी नेता और तापी जिले से निजार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक की पोती की सगाई समारोह ने विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने वीडियो का विश्लेषण कर जांच के आदेश दिए हैं तो वही स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री कांति गामित को पुलिस स्टेशन बुलाकर उनसे पूछताछ की.

गुजरात में कोरोना के बढ़ते कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 10 हजार को पार कर गई है. अहमदाबाद और सूरत समेत चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो दूसरी और बीजेपी के नेता सरकार की कोरोना गाइडलाइन को तोड़ते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement

पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

कांति गामित की पोती की सगाई समारोह का आयोजन तापी जिले के डोसवाडा गांव में किया गया था. जिसमें 6,000 से अधिक लोग गरबा खेलते और उसके आसपास खड़े दिख रहे हैं.

BJP नेता कांति गामित (फाइल)

कोरोना पर काबू पाने के लिए गुजरात सरकार आम आदमियों से भारी जुर्माना वसूल रही है तो वहीं बीजेपी नेता नियमों का खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन पर भी सवाल उठने लगा है. इस मामले में सूरत रेंज आईजीपी राजकुमार पांडियन की ओर से जांच के आदेश देने के बाद तापी एसपी ने शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है.

इस प्रकरण पर पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिखने वाले सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, साथ ही कार्यक्रम के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. 

हमसे गलती हुईः कांति गामित
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर अपना काम क्यों नहीं कर रहे हैं. सरकार तुरंत इस मामले में कार्रवाई करे. पुलिस की बहादुरी कहां गई. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कानून केवल आम लोगों के लिए है न कि बीजेपी के नेताओं के लिए. 

देखें: आजतक LIVE TV

Advertisement

तो वहीं पुलिस ने मंगलवार को कांति गामित को पूछताछ के लिए बुलाया और उन्होंने पूछताछ के बाद कहा कि मेरे बेटे की बेटी की सगाई थी जिसमें 1,500 से 2,000 लोगों का खाना रखा था, लेकिन व्हॉट्सएप पर लोगों को जानकारी मिली तो वे लोग आ गए. पूरा गांव आदिवासी इलाके में आता है और हम किसी को मना नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हमारे से गलती हुई है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »