राजकोट: डीजी वंजारा के समर्थकों ने हवा में गोलियां चलाकर मनाया जश्न, जांच में जुटी पुलिस

इशरत जहां केस में जमानत पर रिहा रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर डीजी वंजारा के समर्थकों ने रविवार को राजकोट के गोंदल कस्बे में एक रैली में जश्न में हवा में गोलियां चलाईं. फायरिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस को जांच के आदेश देने पड़े.

Advertisement
फायरिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस को जांच के आदेश देने पड़े फायरिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस को जांच के आदेश देने पड़े

रोहित गुप्ता

  • राजकोट ,
  • 21 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

इशरत जहां केस में जमानत पर रिहा रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर डीजी वंजारा के समर्थकों ने रविवार को राजकोट के गोंदल कस्बे में एक रैली में जश्न में हवा में गोलियां चलाईं. फायरिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस को जांच के आदेश देने पड़े.

गुजरात के विवादास्पद रिटायर्ड आईपीएस अध‍िकारी वंजारा अपने समर्थकों द्वारा आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने के लिए गोंदल में थे. इशरत जहां, सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति की कथित फर्जी मुठभेड़ों में मुख्य आरोपी हैं. सोशल मीडिया पर घटना की एक वीडियो क्लिप में एक व्यस्त सड़क से रैली के गुजरने के दौरान कुछ लोगो को कथित तौर पर दिखाया गया है.

Advertisement

दो लोगों के हाथों में बंदूकें हैं जो वंजारा के बगल में एक खुली जीप में खड़े हैं जबकि कुछ अन्य लोग बंदूके लिए हुए हैं और समर्थकों के एक समूह के साथ सड़क पर नाच रहे हैं. वीडियो में कम से कम पांच से छह लोगों को बंदूकें लिए देखा जा सकता है जिनमें से दो लोग हवा में गोलियां चला रहे हैं. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर राजकोट के पुलिस अधीक्षक अंतरीप सूद ने इसकी जांच का आदेश दिया है.

वीडियो क्लिप हासिल करने की कोश‍िश में पुलिस
अंतरीप सूद ने बताया, ‘घटना के बारे में हमें जानकारी मिलने के बाद, मैंने इसकी जांच का आदेश दिया और गोंदल कस्बे के पुलिस अधिकारियों से इसकी जांच करने को कहा है.’ उन्होंने बताया, ‘हम जश्न में चलाई गई गोली की वीडियो क्लिप भी जुटा रहे हैं ताकि इसमें शामिल लोगों का पता चल सके. हम उपयुक्त कार्रवाई करेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »