गुजरातः नर्मदा जिला के बीजेपी उपाध्यक्ष पर रेप का आरोप, मामला दर्ज, पार्टी ने किया सस्पेंड

युवती की शिकायत पर तिलकवाड़ा पुलिस थाने में बीजेपी नेता हिरेन पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. युवती ने कहा कि आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था. 

Advertisement
पार्टी ने हिरेन पटेल को सस्पेंड कर दिया है पार्टी ने हिरेन पटेल को सस्पेंड कर दिया है

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST
  • अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की देता था धमकी
  • महिला ने तिलकवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है

भारती जनता पार्टी (बीजेपी) के नर्मदा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ एक युवती ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है. युवती का आरोप है कि बीजेपी नेता ने नौकरी और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पार्टी ने उसे सस्पेंड कर दिया है.  

युवती की शिकायत पर तिलकवाड़ा पुलिस थाने में बीजेपी नेता हिरेन पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. युवती ने कहा कि आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था. 

Advertisement

युवती का आरोप है कि हिरेन पटेल ये भी धमकी देता था कि अगर वो किसी और के साथ शादी करेगी तो वो उसके पति को जान से मार देगा. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है. 

युवती ने शिकायत में लिखा है कि वो शारीरिक संबंध बनाने के अलावा वो मानसिक तौर पर भी परेशान करता था. वहीं, हिरेन पटेल के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने उसे सस्पेंड कर दिया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »