सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की एनजीओ सबरंग का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस गुरुवार को गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया गया. तीस्ता की एनजीओ का FCRA लाइसेंस पहले निलंबित किया गया था. इस लाइसेंस के रद्द होने के बाद से एनजीओ विदेशी फंड नहीं जुटा सकेगी.
पूर्व गृहसचिव एलसी गोयल ने के एनजीओ का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने का विरोध किया था, लेकिन बाद में उन्हें गृह मंत्रालय से हटा दिया गया था. तीस्ता के एनजीओ पर आरोप है कि फोर्ड फाउंडेशन से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल उन्होंने संप्रदायिकता के खिलाफ काम कर रहे पत्रकरों के लिए लॉबिंग करने में लगाया.
गोयल की जगह आए राजीव महर्षि ने के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के निर्देश दिए थे. गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि एनजीओ पर फोर्ड फाउंडेशन से मिले 2,50,000 डॉलर के विदेशी फंड का इस्तेमाल दूसरे मदों में खर्च करने का आरोप है. मंत्रालय की फाइलों के मुताबिक, तीस्ता और उनके पति ने एनजीओ के फंड की रकम को व्यक्तिगत खर्च के लिए इस्तेमाल किया.
जितेंद्र बहादुर सिंह / रोहित गुप्ता