गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 अगस्त 2026) को जारी होंगे. सुबह 8 बजे से EVM में दर्ज वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
बता दें कि मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. ये सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी. 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
वोटों की गिनती को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे, तीसरे नंबर पर खिसकीं RJD प्रत्याशी
बीजेपी-कांग्रेस की बीच मुकाबला
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें: Datia Upchunav 2026 Result LIVE: दतिया में बड़ा उलटफेर, चार राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस आगे
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें योगेश पटेल को 1,20,133 वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी थी. अब देखना ये होगा कि उपचुनाव में जनता सतीश पटेल के सिर जीत का सेहरा बांधती है या कांग्रेस यहां उलटफेर करने में कामयाब होती है.
मांजलपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश पटेल ने मजबूत पकड़ बना ली है. उन्हें अब तक कुल 15,981 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 6,104 वोटों मिले हैं. (Input: Atul)
मांजलपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दूसरे राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. दूसरे चरण की गिनती में बीजेपी के सतीश पटेल को 3,109 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के खाते में 1,230 वोट आए हैं. वहीं, 110 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना है.
दो चरणों की मतगणना के बाद बीजेपी के सतीश पटेल कुल 3,519 वोटों से आगे चल रहे हैं.
मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 3178 वोट, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1578 वोट मिले. (Input: Atul Tiwari)
मांजलपुर विधानसभा सीट से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के योगेश पटेल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन योगेश पटेल के निधन के बाद मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है. वडोदरा की मांजलपुर सीट बीजेपी का गढ़ रही है, साल 2012, 2017, 2022 में लगातार बीजेपी से योगेश पटेल ने जीत हासिल की थी, साल 2022 में बीजेपी ने 1 लाख से भी अधिक वोटो की लीड पाई थी. (Input: Atul)
मांजलपुर में सुबह 8 बजे से मकरपुरा में स्थित भवंस स्कूल में काउंटिंग शुरू होगी. यहां 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मात्र 37.7 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच सीधी कांटे की टक्कर है.
मांजलपुर सीट बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 1990 से 2007 के बीच पांच बार रावपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद 2008 में नए परिसीमन के बाद बनी मांजलपुर सीट से उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज की. वो 36 सालों में लगातार 8 बार विधायक चुने गए.
मांजलपुर सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन की वजह से खाली हो गई थी. ऐसे में 30 जुलाई को यहां उपचुनाव कराए गए. इस चुनाव में बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में हैं.