सूरत में हार्दिक पटेल के स्वागत के लिए लगे पोस्टर- गब्बर इज बैक

पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के धमाकेदार स्वागत के लिए पाटीदारों ने सूरत में तैयारियां शुरू कर दी है. सूरत में जगह-जगह हार्दिक के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिन पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा है- गब्बर इज बैक.

Advertisement

गोपी घांघर / रोहित गुप्ता

  • सूरत,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के धमाकेदार स्वागत के लिए पाटीदारों ने सूरत में तैयारियां शुरू कर दी है. सूरत में जगह-जगह हार्दिक के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिन पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा है- गब्बर इज बैक.

15 को होगी रिहाई
इतना ही नहीं, पाटीदार बहुल इलाकों में पोस्टर पर हार्दिक के साथ सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. हार्दिक फिलहाल सूरत की लाजपोर जेल में बंद है. वो 15 जुलाई को जेल से बाहर आएंगे.

Advertisement

जनसभा को संबोध‍ित करेंगे हार्दिक
बताया जा रहा है कि की जब रिहाई होगी तो जेल के बाहर ही बड़ी संख्या में पाटीदार समुदाय के लोग उसके स्वागत के लिए जुटेंगे और हार्दिक को खुली जीप में बिठाकर एक बड़ी रैली निकालेंगे. पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के प्रवक्त वरुण पटेल का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद हार्दिक कामरेज इलाके में एक बड़ी जनसभा को संबोध‍ित करेेंगे.

कुलदेवी के दर्शन के लिए भी जाएंगे हार्दिक
पटेल के मुताबिक, 1000 से ज्यादा पाटीदार हार्दिक के साथ उसकी कुलदेवी कागवड़ या खोडलधाम के दर्शन के लिए जाएंगे. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, हार्दिक को 17 जुलाई को है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »