गुजरात: अनशन पर बैठे कांग्रेस MLA को पुलिस ने हिरासत में लिया, केजरीवाल ने फोन कर लिया था हालचाल

अनशन पर बैठे राजूला के विधायक अंबरीश डेर समेत बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अंबरीश डेर से बीते दिनों ही फ़ोन पर बात की थी.

Advertisement
गुजरात में अनशन पर बैठे कांग्रेस MLA गुजरात में अनशन पर बैठे कांग्रेस MLA

गोपी घांघर

  • अमरेली ,
  • 18 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST
  • कांग्रेस MLA को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • केजरीवाल ने किया था फोन
  • कांग्रेस MLA को देनी पड़ी सफाई

गुजरात के अमरेली में रेलवे की जमीन को शहर के विकास के लिए नगरपालिका को सौंपने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायक अंबरीश डेर बीते 10 दिनों से अनशन पर बैठे थे. लेकिन गुरुवार को अनशन पर बैठे राजुला के विधायक अंबरीश डेर समेत बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अंबरीश डेर से फ़ोन पर बात की थी. आज कांग्रेस के नेता परेश धनानी और अर्जुन मोढवाडिया भी उनका समर्थन करते हुए यहां पहुंचे थे.  

Advertisement

आंदोलन और तेज करने के इरादे से कांग्रेस के नेता रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उनका प्लान ट्रेन रोकने क था, लेकिन इसके पहले ही, रेलवे पुलिस ने कांग्रेस के विधायक अमरीश डेर को हिरासत में लिया. राजुला के विधायक डेर को हिरासत में लिए जाने के बाद बड़ी तादाद में उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए.  

कांग्रेस MLA को रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया

इस पूरे मामले में दो दिन पहले ही गुजरात के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने ट्वीट कर रेल मंत्री पीयूष गोयल से कार्रवाई कर जमीन स्थानीय विकास के लिए देने के लिए अपील की थी. 

वहीं, बीते दिनों एक दिवसीय गुजरात दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक डेर को फोन कर उन्हें समर्थन दिया था. जिसके बाद डेर को सफाई देनी पड़ी कि वह कांग्रेस में ही हैं. 

Advertisement

अंबरीश डेर ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी गुजरात के दौरे पर हैं, तभी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया जी की मौजूदगी में अनशन के बारे में फ़ोन पर बातचीत कर हाल चाल पूछा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »