गुजरात एटीएस ने दो ISI जासूसों को गिरफ्तार किया

कड़े गए लोगों के नाम मोहम्मद अलाना ओर सफुर सुमरा बताया गया है. दोनों पिछले कुछ महीने से यहां रह रहे थे. गुजरात एटीएस सूत्रों के मुताबिक, दोनों शख्स के बारे में जानकारी तब मिली जब सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ और आर्मी बॉर्डर एरिया में नजर रख रही थी.

Advertisement
सर्च ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध चीजें भी मिली सर्च ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध चीजें भी मिली

अभि‍षेक आनंद / गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

गुजरात एटीएस ने दो आईएसआई जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी कच्छ के खावड़ा इलाके से हुई है. पिछले 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद गुजरात एटीएस को ये कामयाबी हासिल हुई है.

पकड़े गए लोगों के नाम मोहम्मद अलाना ओर सफुर सुमरा बताया गया है. दोनों पिछले कुछ महीने से यहां रह रहे थे. गुजरात एटीएस सूत्रों के मुताबिक, दोनों शख्स के बारे में जानकारी तब मिली जब सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ और आर्मी बॉर्डर एरिया में नजर रख रही थी. जासूस यहां की जानकारी और नक्शे फोन के जरीए पहुंचा रहे थे. यही नहीं एटीएस की टीम को इन के घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध चीजें भी मिली हैं.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों शख्स मिलिट्री और बीएसएफ की गतिविधि की जानकारी भेज रहे थे. फिलहाल एटीएस से पूछताछ कर रही है, इसके बाद सेंट्रल एजेंसियां भी इनसे पूछताछ करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement