गुजरात चुनाव: प्रचार और रैलियों के बीच सेल्फी का क्रेज

पिछले दिनों ही राहुल गांधी के भरूच रोड शो के दौरान एक लड़की राहुल के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गाड़ी पर चढ़ गई थी. मनताशा इब्राहिम नाम की इस लड़की ने कहा था कि मैं राहुल गांधी की बड़ी फैन हूं.

Advertisement
गुजरात चुनावों में सेल्फी का क्रेज गुजरात चुनावों में सेल्फी का क्रेज

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 07 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

गुजरात में चुनाव होने वाले हैं और यहां सियासी माहौल गर्म है. पिछले कुछ दिनों में गुजरात में काफी कुछ देखने को मिला. जैसे- जैसे वक्त बीतता जा रहा है, राजनेता भी युवाओं और महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. दरअसल नेताओं के साथ सेल्फी लेना और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना लड़कियों को सब से ज्यादा पसंद आ रहा है.

Advertisement

पिछले दिनों ही राहुल गांधी के भरूच रोड शो के दौरान एक लड़की राहुल के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गाड़ी पर चढ़ गई थी. मनताशा इब्राहिम नाम की इस लड़की ने कहा था कि मैं की बड़ी फैन हूं. उन्होंने बताया था कि मैं काफी दूर से उनके पीछे आ रही थी ताकि राहुल के साथ एक तस्वीर ले सकूं.

बाद में मनताशा ने राहुल गांधी से सेल्फी लेने कि गुजारिश की तो राहुल ने उन्हें अपनी बस पर ही बुला लिया था, लेकिन मनताशा अकेली नहीं हैं जो नेताओं के साथ तस्वीर लेने के लिए उत्सुक दिखीं. आज बीजेपी अध्यक्ष के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

दरअसल मंगलवार को अमित शाह अहमदाबाद में डोर-टू-डोर कैंपेनिंग के लिए पहुंचे तो सोसायटी के अंदर खड़ी लड़कियों में उनके साथ सेल्फी लेने की मानो होड़ मच गई. कई लड़कियों ने लेने के लिए अमित शाह को घेर लिया. अमित शाह भी लड़कियों के साथ सेल्फी खिंचवाते रहे. इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि वो भी जानते हैं कि यही छोटी-छोटी बातें वोटर को सब से ज्यादा आकर्षित करती हैं.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पटेल जब सुरेन्द्रनगर पहेंचे तो पाटीदार लड़कियां भी उनके साथ सेल्फी के आ गई. इस चुनावी माहौल के बीच नेता बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि सेल्फी तो सिर्फ बहाना है, वोट भी बटोरने हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »