रिश्वतखोरी इस समाज का नंगा सच है. यही हकीकत जाहिर करने के लिए गुजरात के जामनगर में किसानों ने कपड़े उतारे. किसानों का ये अनोखा विरोध जमीन के हक को लेकर था.
जामनगर के जामजोधपुर इलाके के इश्वरीय गांव के किसानों पर रोजी-रोटी छिनने का खतरा है. नए सरकारी रिकॉर्ड्स में इन किसानों की जमीन का रिकॉर्ड ही गायब है. ये लोग पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. किसानों का आरोप है कि अधिकारी उनसे रिश्वत मांग रहे हैं.
गुरुवार को किसानों ने जिला अधिकारियों के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद सरकारी अफसरों से मुलाकात के दौरान अपने कपड़े उतारकर उनके सामने रख दिये. किसानों का कहना था कि रिश्वत के नाम पर उनके पास देने के लिए कुछ और नहीं है. आखिरकार प्रशासन को भरोसा दिलाना पड़ा कि दो सर्वेयर खासतौर पर उनकी समस्या सुलझाएंगे.
गोपी घांघर