भूकंप के झटकों से दहला गुजरात का भुज, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

गुजरात के भुज में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. भचाऊ के पास इस भूकंप का केंद्र था. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 18 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
  • भचाऊ के पास भूकंप का केंद्र था

गुजरात के भुज में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. भचाऊ के पास इस भूकंप का केंद्र था. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के एक अधिकारी ने बताया कि 4.3 तीव्रता का यह भूकंप कच्छ जिले के भचाऊ के 23 किमी एनएनई (उत्तर-उत्तर-पूर्व) में शाम 7:01 बजे दर्ज किया गया. इस भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.

Advertisement

जिला प्रशासन ने कहा कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. कलेक्टर एम. नागराजन ने कहा कि हमें संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

कच्छ के एक अन्य हिस्से में सोमवार सुबह 9:22 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. इससे पहले 19 अगस्त को गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई थी.बता दें कि कच्छ जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और लाखों घर क्षतिग्रस्त हो गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »