सूरत के होटल में शराब पार्टी कर रही थीं महिलाएं, पुलिस की रेड

Surat Party Raid सूरत के पीपलोद में होटल ऑस्टियर में किटी पार्टी की आड़ में महिलाओं की शराब पार्टी चल रही थी. पुलिस ने छापा मारकर 41 महिलाओं को हिरासत में लिया. इनमें से 21 नशे की हालत में थी.

Advertisement
महिलाओं की किटी पार्टी में पुलिस का छापा (फोटो-aajtak) महिलाओं की किटी पार्टी में पुलिस का छापा (फोटो-aajtak)

गोपी घांघर

  • सूरत,
  • 23 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

सूरत शहर के एक होटल में शुक्रवार रात चल रही महिलाओं की किटी पार्टी में पुलिस ने छापा मारा. छापे के दौरान कुछ महिलाएं नशे की हालत में पाई गईं. पुलिस ने 41 महिलाओं को हिरासत में लिया. इनमें से 21 नशे की हालत में पाई जाने पर उनका न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल चैक-अप करवाया गया. बताया जा रहा है कि इनमें शहर के उद्यमियों के परिवार की महिलाएं शामिल हैं.

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डूमस रोड पर पीपलोद में होटल ऑस्टियर में किटी पार्टी की आड़ में महिलाओं की शराब पार्टी चल रही है. पुलिस ने छापा मारा तो वहां शराब की महफिल चल रही थी. जांच के बाद मौके पर मौजूद 41 में से 21 महिलाओं को जांच के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस के मुताबिक, सभी महिलाओं ने शराब पी रखी थी. अधिकतर महिलाएं उद्यमी परिवार की बताई जा रही हैं. पुलिस के छापे के बाद उमरा थाने पर बड़ी संख्या में उद्यमी और रसूखदार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने प्रोहिबिशन का मामला दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने सभी महिलाओं को ज़मानत पर रिहा कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »