दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया. तंग गलियां होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हाथों से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.