दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जामिया प्रशासन की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तीन विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनाधिकृत प्रवेश यानी ट्रेसपासिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोप है कि ये नेता बिना किसी पूर्व अनुमति या निमंत्रण के जबरन कैंपस के अंदर दाखिल हुए.