अब आपको दिल्ली का हाल दिखाते हैं, जहां मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. मिंटो रोड पर अंडरपास में भी भारी बारिश के चलते ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा. वहीं, कनॉट प्लेस में सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया. इसके अलावा राजधानी के कई इलाकों में भी वॉटरलॉगिंग के चलते लोगों को भारी परेशानी से दो-चार होना पड़ा.