दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 26 साल से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने 24 साल के पड़ोसी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी और इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी. साल 2001 में भगोड़ा घोषित हुए आरोपी की उम्र अब 62 साल हो चुकी है. लंबे समय बाद हुई इस गिरफ्तारी से क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है.