दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर चुनावी फायदे के लिए हिंदू होने का दिखावा करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि पंजाब में राजनीतिक स्थिति कमजोर होने के बाद केजरीवाल "चुनावी हिंदू" बनने की नौटंकी कर रहे हैं. बीजेपी ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं थे और उनकी सरकार ने दिल्ली में इमामों को मानदेय दिया, लेकिन पुजारियों के लिए कभी ऐसी व्यवस्था नहीं की.