रोहित वेमुला के भाई ने ठुकराई केजरीवाल सरकार की नौकरी, HC ने मांगा हलफनामा

9 मई को वकील अवध कौशिक ने जनहित याचिका लगाई थी कि दिल्ली सरकार हैदराबाद के किसी व्यक्ति को दिल्ली में कैसे नौकरी दे सकती है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले स्कॉलर रोहित वेमुला के भाई ने दिल्ली सरकार की ओर से मिले नौकरी के ऑफर को ठुकरा दिया है. सरकार ने मंगलवार को हाई कोर्ट में इस बात की जानकारी दी है.

ने कहा, 'रोहित वेमुला के भाई राजा चेतन्य कुमार वेमुला ने हमें पत्र लिखा है कि उसे दिल्ली में नौकरी नहीं चाहिए. लिहाजा दिल्ली सरकार अपने उस फैसले को वापस ले रही है.' हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को 2 हफ्ते में इस पर अपना दायर करने को कहा है.

Advertisement

जनहित याचिका में उठाए गए थे सवाल
बता दें कि 9 मई को वकील अवध कौशिक ने जनहित याचिका लगाई थी कि दिल्ली सरकार हैदराबाद के किसी व्यक्ति को दिल्ली में कैसे नौकरी दे सकती है. सरकार की पॉलिसी क्या है और क्या सरकार के पास है, जिस आधार पर रोहित के भाई को सरकार नौकरी देने का ऑफर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement