इस बार दिल्ली नहीं चंडीगढ़ में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, PM मोदी भी होंगे शामिल

21 जून को एक बार फिर पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाएगी. लेकिन पिछली बार से इतर इस बार राजधानी दिल्ली की जगह चंडीगढ़ में योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा.

Advertisement

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

21 जून को एक बार फिर पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाएगी. लेकिन पिछली बार से इतर इस बार राजधानी दिल्ली की जगह चंडीगढ़ में योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल चंडीगढ़ में होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे. पिछली बार की तरह इस बार भी विश्व योग दिवस को बड़े जोर शोर से मनाया जाएगा.

Advertisement

पीएम समेत 35 हजार लोगों ने किया था योग
भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पिछले वर्ष 2015 में 21 जून को पूरी दुनिया के सामने एक कीर्तिमान कायम किया था. दिल्ली का राजपथ सुबह सवेरे योग के रंग में रंगा दिखा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 35 हजार लोगों ने किया. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने योग दिवस का उद्घाटन किया.

यूएन ने मोदी की अपील पर लिया था फैसला
भारतीय की अपील पर संयुक्त राष्ट्र ने '21 जून' को 'विश्व योग दिवस' घोषित किया. योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »