सूरज के तेवर में नर्मी से कम हुई गर्मी, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी नई दिल्ली में सूरज के तेवर में नर्मी नजर आ रही है. मौसम विभाग ने नई दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की थी लेकिन अभी तक बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं. हालांकि, सूरज के तेवर में नर्मी होने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है.

Advertisement
Delhi Weather Update Delhi Weather Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2023,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मई में हो रही इस बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. देश की राजधानी नई दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन अभी दिल्लीवालों को रिमझिम बारिश देखने को नहीं मिली है. हालांकि, कल यानी बुधवार को दिल्ली में हल्की हवाएं चल रही थीं जिससे मौसम में गर्मी का एहसास कम हुआ. आइए जानते हैं दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम. 

Advertisement

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 25 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. अभी दिल्ली और एनसीआर में धूप खिली हुई है. हालांकि, सूरज के तेवर में नर्मी देखने को मिल रही है. आज दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत है. 

26 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. 27 मई को भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. 28 और 29 मई को नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, इन दो दिनों आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं, हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. 30 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

Advertisement
Delhi Weather Update

NCR के मौसम का हाल


नोएडा: मौसम विभाग की मानें तो अब नोएडा में भी 30 मई तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नोएडा में गरज के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी. कल यानी 26 मई को नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 27 मई को नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

गाजियाबाद: मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. गाजियाबाद में भी 30 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है. 27 मई को यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 28 मई को तापमान 34 डिग्री रह सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »