आज शीला दीक्षित संभालेंगी दिल्ली कांग्रेस की कमान, कार से लेने आएंगे माकन

दिल्ली कांग्रेस में शीला दीक्षित युग की वापसी हो रही है, ऐसे में पुराने कांग्रेसी भी सक्रिय हो गए हैं. माना जा रहा है कि शीला दीक्षित की नई टीम में पुराने टीम के भी चेहरे शामिल रहेंगे.

Advertisement
फोटो- आजतक फोटो- आजतक

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:23 AM IST

दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर बने दिल्ली कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की सजावट की जा रही है. पूरे परिसर को चमकाया जा रहा है. पुरानी तस्वीरें हटाई जा रही हैं और नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं. दरअसल ये सारी तैयारी दिल्ली के नई कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के स्वागत में की जा रही है. शीला दीक्षित 16 जनवरी यानी की बुधवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभालेंगी.

Advertisement

एक कार में आएंगे अजय माकन और शीला दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल ने बताया कि 16 जनवरी को दिल्ली कांग्रेस का यह प्लान है कि एक ही कार से अजय माकन और तीनों कार्यकारी अध्यक्ष शीला दीक्षित को उनके घर से लेने जाएंगे. इसको बाद तीनों एक ही कार से दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में आएंगे. इस पूरी कवायद का मकसद कार्यकर्ताओं और दूसरे राजनीतिक दलों को ये संदेश देना है कि पुरानी और नई टीम में ना तो कोई तनातनी है, ना ही कोई विवाद.

दिल्ली कांग्रेस में शीला युग की वापसी हो रही है, ऐसे में पुराने कांग्रेसी भी सक्रिय हो गए हैं. माना जा रहा है कि शीला दीक्षित की नई टीम में पुराने टीम के भी चेहरे शामिल रहेंगे. बता दें कि अजय माकन द्वारा दिल्ली कांग्रेस के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की तीन बार सीएम रहीं 80 साल की शीला दीक्षित पर भरोसा जताया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि शीला के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में वापसी करेगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »