त्योहारों की खरीदारी को लेकर दिल्ली के बाजारों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सरोजिनी नगर मार्केट में हर गेट पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा सके. इसके अलावा मिरर डिटेक्टर से गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.

Advertisement
बाजार में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम बाजार में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

अभि‍षेक आनंद / प्रियंका सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

त्योहार की खरीदारी से बाजार गुलजार हैं. इसको देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भीड़-भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सरोजिनी नगर और लाजपत नगर बाजार में तगड़े इंतजाम दिखने भी लगे हैं.

मार्केट में हर गेट पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा सके. इसके अलावा मिरर डिटेक्टर से गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. पुलिस किसी भी अप्रिय घटना की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती. दुकानदारों को भी सचेत किया गया है कि वे अपने दुकानों के आस-पास नजर बनाए रखें.

Advertisement

लाजपत नगर बाजार में भी सुरक्षा के मद्देनजर सभी तरह के एनक्रोचमेंट को हटा दिया गया है ताकि के लिए ज्यादा से ज्यादा स्पेस मिले और पुलिस भी पूरे बाजार पर नजर रख सके. चारों तरफ CCTV कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement