छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार AAP विधायक दिनेश मोहनिया को मिली जमानत

छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनि‍या को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी. इसके पहले कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनि‍या आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनि‍या

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

छेड़खानी  के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनि‍या को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी. इसके पहले कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

बीते दिनों लगातार तीन दिन में दो बार खारिज की गई थी. मोहनिया के वकीलों की दलील थी, 'उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और जिन धाराओं 354, 354ए, 354बी, 506, 509, 341, 323, 34 में केस दर्ज किया गया है, मोहनिया पर वो बनते ही नहीं है. FIR दर्ज होने के 11 घंटे के बाद पुलिस ने मनमाने तरीके से कुछ नई धाराएं जोड़ दीं.'

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वक्त हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली के संगम विहार से विधायक को शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. मोहनिया पर दो हफ्ते पहले एक महिला से बदसलूकी के मामले में केस दर्ज हुआ था.

गिरफ्तारी पर भड़क गए थे केजरीवाल
पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'पीएम मोदी ने दिल्ली में आपातकाल लगा दिया है. दिल्ली के निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ गिरफ्तारी, छापेमारी, भयाक्रांत करने, झूठे मामले दायर करने का खेल चल रहा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »