दिल्ली कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर मांगा अमित शाह का इस्तीफा

बीजेपी मुख्यालय तक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पैदल मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने किया. कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस्तीफा मांगा है.

Advertisement
सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है. मंगलवार को मंडी हाउस से बीजेपी मुख्यालय तक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पैदल मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने किया. कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस्तीफा मांगा है.

Advertisement

प्रदर्शन से सड़क जाम

कार्यक्रम पहले से निर्धारित था इस वजह से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियों कर ली थी. रूट निर्धारित होने के बावजूद भयंकर जाम लग गया. मंडी हाउस से लेकर फिरोजशाह रोड पर. होटल ली मेरिडियन के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अध्यक्ष अजय माकन ने वहीं पर कार्यक्रम का समापन कर दिया, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से बसें लाई गई थीं लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी.

मोदी-शाह का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बीजेपी दफ्तर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे जय शाह का पुतला फूंका दिया. कार्यकर्ता अपने हाथों में बीजेपी को घेरने वाले पोस्टर और बैनर लेकर आए थे.

आपको बता दें कि एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जय शाह की कंपनी के कारोबार में 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से भारी वृद्धि दर्ज की गई. इस मामले में जय शाह ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया और कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उनका पक्ष रखेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने जय शाह पर लगे आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »