प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी अशोक के परिवार ने ली राहत की सांस

प्रद्युम्न हत्या कांड में आए नए मोड़ ने मामले को और भी उलझा दिया है. पर 11वीं के छात्र की गिरफ्तारी ने अशोक और उसके परिवार वालों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

Advertisement
आराेपी अशोक की पत्नी आराेपी अशोक की पत्नी

स्मिता ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को मासूम प्रद्युम्न ठाकुर की निर्ममता से गाला रेत कर हत्या की गई थी और तब पुलिस ने उसी स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को इस हत्या का आरोपी बनाया था.

बाद में इस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई और अब इस मामले में एक नया मोड़ ले लिया है. जांच कर रही टीम ने अपने आध‍िकारिक बयान में कहा है क‌ि प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या उसी के स्कूल के 11वीं के छात्र ने की है, जिसे ग‌िरफ्तार कर ल‌िया गया है.  

Advertisement

केस में आए नये मोड़ से जहां संतोष जाहिर कर रहा है, वही पहले आरोपी बनाए गए बस कंडक्टर अशोक के परिवार ने भी राहत की सांस ली है.

अशोक में बस कंडक्टर का काम करता था और अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार जैसे-तैसे जी रहा था, पर उसकी बूढ़ी मां को अपने बेटे पर भरोसा था. अशोक की मां ने कहा कि मैं जानती थी कि मेरा बेटा निर्दोष है. उसे फंसाया गया है. मैंने उसे जन्म दिया है. वो बहुत शांत स्वभाव का है. वो कभी किसी से तूतू मैं मैं भी नहीं करता था, खून का तो सवाल ही नहीं था.

अशोक की पत्नी भी खुशी से रो पड़ी.  हम जब आज टीवी देखे तो पता चला और ऐसा लगा सीने पर रखा बोझ हट गया है. अशोक से शादी को 12 साल हो गए. उसने कभी अपने बच्चों पर एक हाथ नहीं उठाया, तो मासूम का खून क्या करेगा. जब मैं जेल मिलने गई तब पूछा था, किये हो तो सच बता दो. उसने मेरी और बच्चों की कसम खाई और कहा नहीं किया है. स्कूल वाले और पुलिस ने फंसाया है. हम गरीब हैं इसलिए.

Advertisement

अशोक के पिता की भी उम्मीदें न्यापालिका पर बढ़ी हैं. हम गरीब हैं कुछ कर नहीं सकते, इसलिए स्कूल और पुलिस ने हमें फंसा दिया है. मेरा बेटा निर्दोष है और जल्द ही सच सामने आ जायेगा.

में आए नए मोड़ ने मामले को और भी उलझा दिया है. पर 11वीं के छात्र की गिरफ्तारी ने अशोक और उसके परिवार वालों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »