ऑड-इवन: 22 और 29 अप्रैल को मुफ्त यात्रा कराएगी ओला शटल

एप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बुधवार को कहा कि सम-विषम योजना के दूसरे चरण के तहत 22 व 29 अप्रैल को उसकी शटल बस सेवा में यात्रा फ्री रहेगी.

Advertisement

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

एप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बुधवार को कहा कि ऑड-इवन योजना के दूसरे चरण के तहत 22 व 29 अप्रैल को उसकी शटल बस सेवा में यात्रा फ्री रहेगी.

गौरतलब हो कि को हाल ही में दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. राज्य सरकार ने तय से अधिक किराया वसूलने के लिए कंपनी के परमिट रद्द करने की धमकी दी थी. इसके बाद कंपनी ने अपने बढ़ती किराये पर अस्थाई रोक लगा दी.

Advertisement

ओला के उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने एक बयान में कहा, हजारों लोग दैनिक आधार पर का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमने चुनिंदा दिनों में नागरिकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने का फैसला किया है. ओला दिल्ली एनसीआर में 120 रूटों पर 500 से अधिक शटल बसें चलाती है. साहनी ने कहा कि 22 अप्रैल और 29 अप्रैल को ओला शटल के ग्राहकों को कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा. इससे उन्हें अपनी यात्रा के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement