तापमान बढ़ा मगर ठंडी हवाओं की सनसनी जारी रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के तमाम मैदानी इलाकों में अभी पूरे हफ्ते इसी तरीके से सर्द हवाओं का जोर बना रहेगा, सुबह से ही ठंडी हवाओं ने सर्दी के सितम को और बड़ा दिया है

Advertisement
बढ़ रहा है ठंड का सितम बढ़ रहा है ठंड का सितम

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार हो रही सर्दी का सितम गुरुवार को भी जारी रहा. गुरूवार की सुबह फिर से सर्द सुबह के तौर पर दर्ज की गई है, सुबह का तापमान न्यूनतम 7. 2℃ है. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है, वहीं अधिकतम 18 डिग्री हो सकता है.

के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के तमाम मैदानी इलाकों में अभी पूरे हफ्ते इसी तरीके से सर्द हवाओं का जोर बना रहेगा, सुबह से ही ठंडी हवाओं ने सर्दी के सितम को और बड़ा दिया है. बुधवार की तुलना में गुरूवार सुबह के तापमान में बढ़ोतरी बेशक दर्ज की गयी मगर ठंडी सर्द हवाओं की मौजूदगी भी दर्ज की गई है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में धूप जरूर खिलेगी लेकिन सर्द हवाएं लोगों को जरूर परेशान करेगी. मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जनवरी तक इसी तरीके से सर्दी का माहौल पूरे उत्तर भारत के तमाम इलाकों को घेरे रहेगा क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी का अभी एक दौर आना और बाकी है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी हिमालय के तमाम पहाड़ी इलाकों में बना हुआ है जिसके चलते सर्द हवाओं की चपेट में तमाम मैदानी इलाके आने वाले पूरे हफ्ते भर रहने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »