नोएडा मेट्रो के दफ्तर में लगी भीषण आग, 60 लोग कर रहे थे काम, हुआ सफल रेस्क्यू

नोएडा मेट्रो के दफ्तर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. जिस समय ये आग लगी थी तब ऑफिर में 60 कर्मचारी काम कर रहे थे.

Advertisement
नोएडा मेट्रो के दफ्तर में लगी भीषण आग (सांकेतिक फोटो) नोएडा मेट्रो के दफ्तर में लगी भीषण आग (सांकेतिक फोटो)

अरविंद ओझा / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • नोएडा मेट्रो के दफ्तर में लगी भीषण आग
  • आग पर पाया गया काबूू, लोग सुरक्षित

नोएडा मेट्रो के दफ्तर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. जिस समय ये आग लगी थी तब ऑफिर में 60 कर्मचारी काम कर रहे थे. अभी के लिए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया गया है कि आग काफी बड़ी थी और पूरे फ्लोर के अलावा छत पर फैल गई थी.

जानकारी मिली है कि एनएमआरसी के सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग सेकेंड फ्लोर पर ये आग लगी थी. अब क्योंकि उस समय कई कर्मचारी काम पर थे, ऐसे में स्थिति ज्यादा चिंताजनक रही. समय रहते वहां पर 13 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया और स्थिति को कंट्रोल में किया. वहीं टीम द्वारा 60 लोगों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू भी कर लिया गया. अभी ये आग कैसे लगी थी, ये वजह साफ नहीं हो पाई है.

Advertisement

नोएडा मेट्रो के दफ्तर में लगी भीषण आग

इस बारे में चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार ने विस्तार से बताया है. वे कहते हैं कि नोएडा मेट्रो के दफ्तर में आग लगी थी, एमडी के चेम्बर और कांफ्रेंस हॉल में आग लगी थी, 13 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया, 60 लोग दफ्तर में काम कर रहे थे. सभी का रेस्क्यू कर लिया गया. आग काफी बड़ी थी पूरे फ्लोर के अलावा छत पर फैल गई थी.

राहत की खबर ये है कि इस घटना की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. जितनी बड़ी ये आग लगी थी, उसे देखते हुए कुछ भी हो सकता था. लेकिन क्योंकि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू भी शुरू कर दिया गया, ऐसे में एक बड़े संकट को टाल दिया गया. वैसे समय पर दमकल गाड़ियों के साथ पुलिस भी पहुंच गई थी, ऐसे में मुश्किल समय में बेहतर तालमेल देखने को मिला. अभी इस समय वहां पर कूलिंग का काम जारी है और आग पर काबू पा लिया गया है.

Advertisement

सभी लोग सुरक्षित

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जुलाई  2019 में भी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में आग की एक घटना सामने आई थी. उस समय भी आग भीषण लगी थी लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति संभाल ली थी. इस बार भी दमकल ने सक्रिय भूमिका निभाई और कई लोगों की जान बच सकी. अभी के लिए आग जरूर काबू में है, लेकिन इलाके में काफी धुंआ हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »