नोएडा अथॉरिटी ने दिया नोएडा मेट्रो को दीवाली तोहफा

डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया इस पूरे एरिया को कमर्शियल पर्पज के लिए डेवेलप किया जाएगा. जिसमें मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन सकते है. अभी तक विदेशों में इस तरह का कॉन्सेप्ट है.

Advertisement
डेवलप होंगे मेट्रो स्टेशन से लगे हुए स्ट्रक्चर डेवलप होंगे मेट्रो स्टेशन से लगे हुए स्ट्रक्चर

अंजलि कर्मकार / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 3:52 AM IST

नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक की प्रस्तावित मेट्रो रेल सेवा को नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है. प्राधिकरण ने प्रारंभिक दो मेट्रो स्टेशनो पर स्काई वॉक की अनुमति प्रदान कर दी है. नोएडा प्राधिकरण के उप मुख्यकार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी. फिलहाल नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन और नोएडा सेक्टर 71 मेट्रो स्टेशन पर स्काई वॉक की अनुमति दी है.

Advertisement

डेवलप होंगे मेट्रो स्टेशन से लगे हुए स्ट्रक्चर
इस फैसले के साथ ही प्राधिकरण ने से लगे हुए दस हजार वर्ग मीटर के एरिया को डेवेलपमेंट के लिए नोएडा मेट्रो को हस्तांतरित कर दिया है. डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया इस पूरे एरिया को कमर्शियल पर्पज के लिए डेवेलप किया जाएगा. जिसमें मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन सकते है. अभी तक विदेशों में इस तरह का कॉन्सेप्ट है.

रोजाना डेढ़ लाख लोग करेंगे सफर
के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष यादव ने बताया नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक के मेट्रो के सफर में रोजाना 1 लाख 45 हजार लोग सफर करेंगे. एनएमआरसी के सर्वे में ये बात सामने आई है. शुरुआत में 21 मेट्रो स्टेशन वाले इस रूट में चार कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलेंगी. इस मेट्रो ट्रेन में 1034 लोग सफर कर पाएंगे. दिसंबर 2017 से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »