दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के बाद हुआ डेंगू, मैक्स अस्पताल किया शिफ्ट

मनीष सिसोदिया को कोरोना के बाद डेंगू भी हुआ है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं अब एलएनजेपी से उन्हें मैक्स शिफ्ट किया गया है.

Advertisement
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो- पीटीआई) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो- पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST
  • मनीष सिसोदिया कोरोना से संक्रमित
  • मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ
  • मैक्स अस्पताल किया गया शिफ्ट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है. मनीष सिसोदिया को कोरोना वायरस के बाद डेंगू हुआ है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं अब एलएनजेपी से उन्हें मैक्स, साकेत शिफ्ट किया जा रहा है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद से उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया था. हालांकि एक दिन पहले ही मनीष सिसोदिया को बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

हालांकि अब मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है. डेंगू होने के साथ ही उनके प्लेटलेट्स लगातार गिरते जा रहे हैं. सेहत लगातार खराब होने के कारण मनीष सिसोदिया को अब मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. जहां डॉक्टर्स की टीम निगरानी में रखकर मनीष सिसोदिया का इलाज करेंगे.

सत्र में नहीं लिया था हिस्सा

बता दें कि 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का कोरोना संकट के बीच एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था. इस सत्र में तबीयत खराब होने की वजह से मनीष सिसोदिया ने हिस्सा नहीं लिया था. वहीं इसके बाद से मनीष सिसोदिया की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई है. वहीं पिछले दिनों दिल्ली के तीन विधायक गिरीश सोनी, प्रमिला टोकस और विशेष रवि के अलावा दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »