केजरीवाल का सियासी हमला, कहा- कांग्रेस अंबानी की जेब में, मोदी अडानी की जेब में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. न्यूनतम मजदूरी में वेतन बढ़ोतरी पर दिल्ली की श्रमिक यूनियन के लोग केजरीवाल को धन्यवाद करने पहुंचे थे.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. न्यूनतम मजदूरी में वेतन बढ़ोतरी पर दिल्ली की श्रमिक यूनियन के लोग केजरीवाल को धन्यवाद करने पहुंचे थे. इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि हमने लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

बताया ऐतिहासिक फैसला
के फैसले पर केजरीवाल ने कहा कि इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्केल पर इतनी परसेंटेज बढ़ाई गई है क्योंकि ये अडानी अम्बानी की नहीं है. केजरीवाल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अंबानी की जेब में थी जबकि अदानी की जेब में मोदी सरकार है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मैंने पढ़ा कि पिछले 3 साल में अडानी तिगुने अमीर हो गए हैं.

Advertisement

'हमारी सरकार गरीबों की सरकार'
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पैसा बढ़ेगा तो गरीब अनाज खरीदेगा, साइकिल खरीदेगा, अडानी की जेब में पैसा जाएगा तो अडानी अपनी बीवी को हेलीकॉप्टर देगा.

पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर फिर कहा कि मोदी जी अब अडानी की बहुत चमचई हो गई अब जनता की करो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement