कांग्रेस का नोटबंदी के खिलाफ जन आक्रोश मार्च रहा ठंडा

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जन आक्रोश मार्च निकाला. हालांकि यह ठंडा ही साबित हुआ.

Advertisement
कांग्रेस का जन आक्रोश मार्च कांग्रेस का जन आक्रोश मार्च

रोहित मिश्रा / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस जन आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के अलावा कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे. इस जन आक्रोश मार्च में कई रंग देखने को मिले. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ थाली पीटकर नारेबाजी की.

कांग्रेसी नेताओं ने से आम लोगों को हो रही परेशानी पर केन्द्र सरकार की जमकर खिंचाई की. कुछ कांग्रेस नेता तो घोड़ी पर सवार हो दुल्हा बनकर आए थे, जो नोटबंदी की वजह से शादी रुकवाने का आरोप लगा रहे थे. यह जन आक्रोश मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर संसद मार्ग तक चला.

Advertisement

कांग्रेस ने 28 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया था लेकिन बंद से ठीक एक दिन पहले ने साफ कर दिया था कि सोमवार को बंद नहीं बल्कि आक्रोश दिवस के जरिए विरोध किया जाएगा. हालांकि उसका कोई असर देश की राजधानी में नहीं दिखा. एक तरफ दुकानें खुली रहीं तो दूसरी तरफ लेफ्ट पार्टियों के मार्च में भी कोई खास बात नहीं दिखी. सिर्फ औपचारिकता के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर नेता मंडी हाउस से जंतर मंतर पहुंचे.

क्यों रहा विफल?

नोटबंदी के बाद से ही बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारों को देखते हुए विपक्षी दलों को लगा था कि वो इसको भुनाते हुए सरकार को घेरने में सफल रहेंगे लेकिन हुआ इसके उलट. के बाहर कतार में लगे लोग हों या फिर सोमवार को दुकान खोलने वाला दुकानदार हो, ऑटोवाले हों या फिर नौकरीपेशा कोई भी बंद के पक्ष में नहीं था.

Advertisement

इसके अलावा जेडीयू ने भी नोटबंदी का समर्थन करते हुए बंद और आक्रोश दिवस से दूर ही रहने का फैसला किया था जिसके कारण विपक्ष की रणनीति पर असर पड़ा.

20वें दिन भी बैंकों के बाहर रही कतार

हालांकि आक्रोश दिवस के बीच बैंकों और एटीएम के बाहर कतार में लगने वालों की संख्या में कोई खास कमी नहीं देखी गई. लोग सोमवार को भी की कमी से जूझते दिखे जिसे जल्द दूर करने के लिए सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे नहीं तो लोगों के सब्र के बांध को टूटने में देर नहीं लगेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »