दिल्लीः सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों ने लगाई 'संसद'

रविवार को दिल्ली में व्यापार संसद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली के अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन के सैकड़ों व्यापारी इकट्ठा हुए. दावा किया गया कि दिल्ली की 500 बाजारों की यूनियन के पदाधिकारी का इस संसद को समर्थन मिला.

Advertisement
बैठक करते व्यापारी बैठक करते व्यापारी

अंकित यादव / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

दिल्ली में इस वक्त सीलिंग की कार्रवाई चल रही है. दिल्ली के व्यापारी इस वक्त परेशान हैं. यही वजह है कि व्यापारी किसी भी तरह पर सीलिंग की कार्रवाई से बचना चाहते हैं.

रविवार को दिल्ली जनपद के एक रेस्त्रां में का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली के अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन के सैकड़ों व्यापारी इकट्ठा हुए. दावा किया गया कि दिल्ली की 500 बाजारों की यूनियन के पदाधिकारी का इस संसद को समर्थन मिला.

Advertisement

व्यापार संसद में क्या तय हुआ जानिए

इस कार्यक्रम में चर्चाओं के बाद यह तय हुआ कि 13 तारीख को का आयोजन किया जाएगा. उस दौरान पूरी दिल्ली की मार्केट बंद रखी जाएंगी और पुरानी दिल्ली टाउन हॉल में एक सभा भी की जाएगी.

क्योंकि इस वक्त दिल्ली में सबसे बड़ी सीलिंग की कार्रवाई अमर कॉलोनी मार्केट में हुई है और वहां व्यापारी कितने 3 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं. ऐसे में 14 तारीख को दिल्ली की अमर कॉलोनी में सीलिंग की अर्थी निकाली जाएगी.

जो दुकानें बंद हो चुकी हैं उन्हें डी सील करने के लिए व्यापारी 7 लोगों की कमेटी गठित करेंगे जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वकील भी शामिल होंगे जो सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर दुकानों को डी सील करने की मांग करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »