दिल्ली: बारिश के कारण गिरी दीवार, महिला और उसके बेटे की मौत, 2 अन्य घायल

दिल्ली के सिविल लाइन के सहगल कॉलोनी में मंगलवार सुबह 9.55 पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए.

Advertisement
भारी बारिश के कारण गिरी दीवार. (Photo: Screengrab) भारी बारिश के कारण गिरी दीवार. (Photo: Screengrab)

हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

दिल्ली के सिविल लाइन के सहगल कॉलोनी में मंगलवार सुबह 9.55 पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक उन्हें 9.55 बजे कॉल मिली और जानकारी दी गई कि एक दीवार गिर गई है. जिसमें कुछ लोग दबे हुए हैं. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया. हालांकि, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धमाके से दहला बीरभूम का इलाका... मकान की छत उड़ी, दीवार गिरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

फायर टीम का कहना है कि ये दीवार काफी पुरानी थी. शायद यही वजह है कि बारिश के बाद दीवार गिर गई. वहीं, पुलिस का कहना है कि दिल्ली के सिविल लाइन के सहगल कॉलोनी में मंगलवार सुबह 9.55 पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दीवार कैसे गिरी इसकी जांच की जा रही है. 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित उपराज्यपाल आवास के पास एक इमारत की दीवार बारिश के कारण गिरने से 40 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

Advertisement

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने की सूचना सुबह 9.55 बजे मिली. मृतकों की पहचान मीरा और उनके 17 वर्षीय बेटे गणपत के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि मीरा का दूसरा बेटा दशरथ (19) और नन्हे (35) नाम का एक व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »