पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास मटियाला के मछली मार्केट में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. अब तक किसी शख्स के घायल होने या जान जाने की जानकारी नहीं मिली है.
उत्तम नगर में दो समुदायों के बीच हुई थी झड़प
पिछले दिनों होली के मौके पर दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया था. दो परिवारों में हुए विवाद के बाद 26 साल के एक शख्स की मौत के बाद वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर में टेंशन बढ़ गया.
हिंदू संगठनों के प्रोटेस्ट करने और भीड़ के तरुण की हत्या में शामिल संदिग्धों से जुड़े एक घर में तोड़फोड़ करने और कथित तौर पर आग लगाने के बाद बाद के दिनों में भी यह इलाका गर्म रहा. हालांकि, भारी पुलिस तैनाती के बाद हालात नॉर्मल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर हत्याकांड में तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि परेशानी तब शुरू हुई, जब तरुण के परिवार की एक 9 साल की लड़की ने गलती से छत से पानी का गुब्बारा फेंक दिया, जो उसी इलाके में रहने वाली एक महिला पर गिरा.
aajtak.in