RTI से मांगी PM मोदी की डिग्री की जानकारी, डीयू ने किया इनकार

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत पीएम मोदी की बीए की डिग्री की जानकारी देने से मना कर दिया है.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत पीएम मोदी की बीए की डिग्री की जानकारी देने से मना कर दिया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विश्वविद्यालय का कहना है कि बिना रोल नंबर के जानकारी नहीं दी जा सकती. याचिका को केंद्रीय सूचना आयोग ने स्वीकार किया था, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी ने खारिज कर दिया.

मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में लिखा था कि 1978 में उन्होंने डीयू से पत्राचार से पढ़ाई की थी. उनका विषय विज्ञान था.

Advertisement

पीएमओ ने भी नहीं दी जानकारी
पहले भी आरटीआई के माध्यम से उनकी शिक्षा के बारे में पूछी गई जानकारियों को साझा करने से इनकार किया गया है. गुजरात विश्वविद्यालय ने यह कहते हुए की एमए की जानकारी देने से मना कर दिया था कि मार्कशीट और अन्य जानकारियां निजी होती हैं. उनकी एमए की डिग्री के लिए एक आरटीआई में भी दाखिल की गई थी, लेकिन कहा गया कि उनके पास जानकारी नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »