CTI ने लिखा PM को पत्र, सीलिंग से राहत के लिए भेजी 3 मांग

दिल्ली में सीलिंग के मसले पर सरकार और एजेंसियों की नाकामी से परेशान व्यापारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहत देने की अपील कर रहे हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंड्स्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
प्रतिकात्मक फोटो प्रतिकात्मक फोटो

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में सीलिंग के मसले पर सरकार और एजेंसियों की नाकामी से परेशान व्यापारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहत देने की अपील कर रहे हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंड्स्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है.

सीटीआई के कन्वीनर बृजेश गोयल के मुताबिक अब केवल केंद्र सरकार और ही दिल्ली के व्यापारियों को दिला सकते हैं. सीटीआई ने दिल्ली के तमाम व्यापारियों और ट्रेड एसोसिएशन्स से अपील की है कि वो सभी अपनी अपनी संस्थाओं की तरफ से एक पत्र प्रधानमंत्री को भेजें. बृजेश गोयल का कहना है कि सीलिंग के मुद्दे पर 5 लाख पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का टारगेट तय किया गया है.

Advertisement

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंड्स्ट्री ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर अपील की है कि वह जल्द से जल्द सीलिंग के मामले में हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों को राहत दिलाएं. इस पत्र के जरिए प्रधानमंत्री के सामने मांग रखी गयी है कि -

1. सीलिंग पर एक साल की रोक लगे.

2. जिन 4000 से अधिक दुकानों और प्रोपर्टीज को सील किया गया है, उनको मानवीय आधार पर तुरंत डीसील किया जाए.

3. इसके साथ ही एक जॉइंट कमेटी बनाई जाए जिसमें मॉनिटरिंग कमेटी, आरडब्लूए, एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ-साथ व्यापारी भी शामिल हों.

सीटीआई की मांग है कि जॉइंट कमेटी के जरिए के विकास एवं मास्टर प्लान का एक विस्तृत रोडमैप तैयार हो और दिल्ली की व्यवस्था को सुधारने पर विचार करें. सीटीआई का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे की पैरवी करते हुए व्यापारियों का पक्ष भी मजबूती से रखें.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »