दिल्लीः सीलिंग के विरोध में व्यापारियों की महारैली

यह कार्यक्रम कंसंट्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट के द्वारा आयोजित किया गया था, हालांकि भले ही दिल्ली के तमाम इलाकों के मार्केट से जुड़े व्यापारी यहां इकट्ठा हुए थे पर अधिकतर बीजेपी समर्थित व्यापार मंडल से जुडे़ मंच से थे.

Advertisement
व्यापारियों का प्रदर्शन व्यापारियों का प्रदर्शन

नंदलाल शर्मा / अंकित यादव

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:57 AM IST

दिल्ली में लगातार चल रही सीलिंग के विरोध में गुरुवार को चांदनी चौक में राजधानी के व्यापारी इकट्ठा हुए और यहां पर विरोध प्रदर्शन किया. जनसभा में जुटे व्यापारियों ने एकमत होकर केंद्र सरकार से तुरंत अध्यादेश लाकर सीलिंग पर रोक लगाने की मांग की. वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार से एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर सीलिंग के खिलाफ प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है.

Advertisement

बीजेपी से जुड़े संगठन रहे मौजूद

यह कार्यक्रम कंसंट्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट के द्वारा आयोजित किया गया था, हालांकि भले ही दिल्ली के तमाम इलाकों के मार्केट से जुड़े व्यापारी यहां इकट्ठा हुए थे पर अधिकतर बीजेपी समर्थित व्यापार मंडल से जुडे़ मंच से थे. व्यापारियों का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद सीलिंग का चाबुक चला है, जिससे दिल्ली का व्यापार प्रभावित हुआ है.

सामान्य रूप से खुला रहा चांदनी चौक बाजार

व्यापारियों की बड़ी सभा होने के बावजूद पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में सामान्य चहल-पहल रही, क्योंकि बीते कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस जनसभा के दिन चांदनी चौक बंद रह सकता है, हालांकि ऐसा नजर नहीं आया.

लगातार जारी है सीलिंग

तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली में सीलिंग कमेटी लगातार एक्शन में है. दिल्ली में लगातार अलग-अलग बाजारों में सीलिंग जारी है. तमाम बाजार के बाद अब सीलिंग का दस्ता रिहायशी इलाकों की ओर भी बढ़ गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »