दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट- जामा मस्जिद में कोरोना नियमों का पालन-कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में उल्लंघन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कोरोना (Coron Virus) की तीसरी लहर (Third Wave) से पहले कोविड प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocol) की रिपोर्ट तैयार की है. ये रिपोर्ट दिल्ली के 15 जिलों के धार्मिक स्थलों (Religious Places) को लेकर तैयार की गई है.

Advertisement
दिल्ली स्थित जामा मस्जिद. (फाइल फोटो) दिल्ली स्थित जामा मस्जिद. (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST
  • सीक्रेट तौर पर दिल्ली पुलिस ने लिया जायजा
  • कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयार की रिपोर्ट
  • कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में नियमों का उल्लंघन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कोरोना (Coron Virus) की तीसरी लहर (Third Wave) से पहले कोविड प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocol) की रिपोर्ट तैयार की है. ये रिपोर्ट दिल्ली के 15 जिलों के धार्मिक स्थलों (Religious Places) को लेकर तैयार की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बहुत से ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है.

Advertisement

जामा मस्जिद में नियमों का पालन

एक तरफ जहां कई धार्मिक स्थलों पर लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं, वहीं जामा मस्जिद (Jama Masjid) में कोरोना नियमों का पालन पूरे एहतियात के साथ किया जा रहा है. दिल्ली के 15 जिलों के धर्मिक स्थलों में कोविड नियम का कितना पालन किया जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए यह रिपोर्ट बनाई गई है. दिल्ली के जामा मस्ज़िद में शुक्रवार के दिन नमाज़ के वक्त 50-60 लोग आते हैं. यहां कोरोना नियमों का ध्यान रखा जाता है.

कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में लोग लापरवाह

वहीं, दिल्ली के कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में रोज 30-40 श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है.ज़्यादातर श्रद्धालु मंदिर के अंदर  मास्क नहीं पहन रहे हैं. दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे बंगला साहिब में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बाहर तो लोग मास्क पहन रहे हैं लेकिन अंदर कुछ लोग बिना मास्क के आ रहे हैं.

Advertisement

इसपर भी क्लिक करें- कोरोना: बीते 24 घंटे में 41 हजार से अधिक नए केस, 518 मौतें, केरल से करीब 40% नए मामले

सीक्रेट तौर पर दिल्ली पुलिस ने लिया जायजा

दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर, मस्ज़िद, चर्च और गुरुद्वारे में दिल्ली पुलिस की टीम ने सीक्रेट तौर पर जायजा लिया है, जहां कई स्थलों पर कोविड नियम का पालन होता हुआ नजऱ आया तो कहीं लोगों की लापरवाही भी नजर आई. दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के कालका जी मंदिर में रोज़ 100-125 श्रद्धालु की भीड़ आ रही है.लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया जा रहा है.

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में मंदिर, मस्ज़िद, गुरुद्वारे और चर्च में कोविड नियम का पालन हो रहा है.यहां जायदातर पड़ोस के लोग ही आ रहे हैं. दिल्ली के साउथ जिले में 2 मस्ज़िद, 3 मंदिर और 10 गुरुद्वारे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है. दिल्ली के ईस्ट जिले में अक्षरधाम मंदिर समेत 4 बड़े मन्दिर बंद हैं. कुछ छोटे मंदिर खुले हैं जहां लोग आते हैं. 46 मस्जिदों में सिर्फ केयर टेकर और इमाम ही नमाज़ पढ़ रहे हैं और शुक्रवार को सीमित संख्या में ही नमाज़ी आते हैं. कोई मदरसा खुला नहीं है. इसके अलावा यहां गुरुद्वारे में भी सेवादार और केयरटेकर आते हैं. दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में कोविड नियम का पालन न होने पर 2 चर्च, 1 मस्ज़िद को बंद किया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »