जंतर-मंतर पर जवानों पर हमले के विरोध में रिटायर्ड पुलिस अफसर आए आगे, मांगी धरने की अनुमति

दिल्ली पुलिस महासंघ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. महासंघ ने बताया कि यह प्रदर्शन सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिसकर्मियों और कानून का पालन करने वाले नागरिकों की ओर से प्रस्तावित है.

Advertisement
महासंघ ने जानकारी दी कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीेके से किया जाएगा.  (Photos- PTI) महासंघ ने जानकारी दी कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीेके से किया जाएगा. (Photos- PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

दिल्ली पुलिस महासंघ ने जंतर-मंतर पर एक दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. यह प्रदर्शन 31 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है.

जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई से जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के घायल होने और उनके खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा.

Advertisement

एसोसिएशन ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है. महासंघ ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरना आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

पत्र में कहा गया है कि 20 जुलाई से जंतर-मंतर और उसके आसपास ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान घायल हुए थे.

महासंघ ने बताया कि यह धरना सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस कर्मियों और कानून का पालन करने वाले नागरिकों की ओर से प्रस्तावित है. इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से आयोजित किया जाएगा.

बता दें, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.

Advertisement

बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कई कर्मियों को चोटें आई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »