दिल्ली: 17 साल की लड़की से रेप, 60 साल के रिटायर्ड IB अफसर के खिलाफ केस

Girl raped in Delhi: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रिटायर्ड IB अधिकारी को गिरफ्तार किया है. 17 साल की पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST
  • घरवालों ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
  • पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस

राजधानी दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक रिटायर्ट अधिकारी के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है. इस मामले में दिल्ली की करोल बाग पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 8 मार्च की है. 60 साल के रिटायर्ड IB अधिकारी के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की के मुताबिक, आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर करोल बाग में स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. आरोपी ने होटल में ही युवती के साथ रेप किया और उसे घर वापस भेज दिया. 

Advertisement

लड़की ने इसकी जानकारी घर जाकर माता-पिता को दी. पीड़ित लड़की ने जब ये बात परिजनों को बताई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया और बाद में करोल बाग थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा दूसरी कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया. 

दसवीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म

वहीं,  8 मार्च को दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दसवीं क्लास की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया था. रेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले 30 साल के विकास नाम के युवक पर लगा था. पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त आरोपी नशे की हालत में था. उसने पीड़िता की छत पर पहुंचकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

एक महीने पहले हुआ था 87 साल की बुजुर्ग से रेप

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 15 फरवरी को 87 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने 30 साल के स्वीपर को गिरफ्तार किया गया था. उसे पूछताछ में बताया था कि वह बुजुर्ग महिला के घर चोरी करने की नीयत से घुसा था. घर से मोबाइल चुराने के बाद उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »