दिल्ली: सुरक्षा के कारण कई मेट्रो स्टेशन में एंट्री-एग्जिट पर बंदिशें

दिल्ली के हर मेट्रो स्टेशन पर गहन सुरक्षा जांच की जा रही है. लालकिला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट और एंट्री कुछ ही गेट पर हो रही है.

Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो में कड़ी सुरक्षा (तस्वीर-IANS) स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो में कड़ी सुरक्षा (तस्वीर-IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली समेत पूरे देश में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. गुरुवार सुबह से ही दिल्ली मेट्रो पर भी स्वतंत्रता दिवस का असर दिख रहा है. कुछ स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को लिमिटेड कर दिया गया है.

दिल्ली की हर मेट्रो स्टेशन पर गहन सुरक्षा जांच की जा रही है. लालकिला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट और एंट्री कुछ ही गेट पर हो रही है.

Advertisement

राजधानी के मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री प्वाइंट से लेकर एग्जिट प्वाइंट तक सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं. मेट्रो यात्रियों तक कई सुरक्षा घेरों से होकर गुजरना पड़ रहा है. गौरतलब है कि आतंकवादियों के मेट्रो को भी निशाना बनाने के खुफिया इनपुट के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

मेट्रो में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अलग अलग प्वाइंट्स पर चेक किया जा रहा है. संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों के एंट्री प्वाइंट पर डीएफएमडी लगाए गए हैं और मेटल डिटेक्टर द्वारा भी चेकिंग के बाद ही यात्रियों को स्टेशन के अंदर एंट्री दी जा रही है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी), सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम इसकी निगरानी कर रही है.

बता दें कि पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर लाल किले से तीन किलोमीटर के दायरे में आतंकवादी हमले की आशंका जताई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजामात करने में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »