दिल्ली: कुंडली की फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

बुधवार सुबह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फेस 4 के फ्लॉट नंबर 93 में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी. आग बुझाने के लिए दिल्ली और हरियाणा की दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

दिल्ली में सिंधु बॉर्डर के पास एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई. बुधवार सुबह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फेस 4 के फ्लॉट नंबर 93 में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी. आग बुझाने के लिए दिल्ली और हरियाणा की दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

Advertisement

सोमवार को दिल्ली के मुनिरका फर्निचर बाजार में भीषण आग लग गई. आग लगने के तत्काल बाद दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

इससे पहले दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की बिल्डिंग में शुक्रवार को आग लगी थी. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां पहुंचीं. डीजीएचएस की बिल्डिंग में लगी आग बुझाने के लिए बचाव दल को 4 घंटे तक ऑपरेशन जारी रखना पड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »