दिल्‍ली : रावण का घटा 'कद', प्रदूषण पर लगाम के लिए फैसला

रावण के पुतलों के जलाने से होने वाले प्रदूषण पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्‍य सरकारों से रिपोर्ट तैयार करने को कहा है.

Advertisement
प्रदूषण पर लगाम के लिए रावण का घटाया कद (फोटो -पूनम शर्मा) प्रदूषण पर लगाम के लिए रावण का घटाया कद (फोटो -पूनम शर्मा)

पूनम शर्मा / दीपक कुमार

  • नई दिल्‍ली,
  • 18 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

पहले ही प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली में दिवाली और दशहरे के दौरान पटाखों से होने वाला प्रदूषण आग में घी का काम करता है. यही वजह है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्‍य सरकार से कहा है कि दशहरे के दौरान जलने वाले रावण के पुतलों से होने वाले प्रदूषण पर कमेटी बनाकर रिपोर्ट तैयार करे.

वहीं इस बार प्रदूषण से निपटने के लिए लाल किले की ऐतिहासिक ''लव कुश रामलीला'' ने भी खास कदम उठाया है. दरअसल, इस बार रामलीला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की लंबाई घटा दी गई है. अकसर इन पुतलों की लंबाई 100 से 125 फुट के बीच में रखी जाती है, लेकिन इस बार इस को घटाकर आधा कर दिया गया है.

Advertisement

लव कुश रामलीला के मंत्री अर्जुन कुमार बताते हैं कि इस बार हमने पुतलों की लंबाई 60 फुट इसलिए कर दी है ताकि प्रदूषण कम से कम हो और हमारी कोशिश कुछ खास तकनीक ढूंढ़ कर निकालने की है , जिसमें पटाखों से प्रदूषण की बजाए सिर्फ रौशनी हो. अर्जुन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों में लोगों में जागरूकता आई है और इस बात की प्रतियोगिता खत्म हुई है कि किसके रावण के पुतले ज्यादा लंबे और बड़े हैं.

उन्‍होंने बताया कि की लंबाई आधी करने के बाद भी इनमें करीब 10 हजार के आसपास पटाखे लगाए जाएंगे. वहीं पुतले बनाने वाले कारीगर सुनील बताते हैं कि एक पुतले में करीब 40 हज़ार रुपये के पटाखे लग जाते हैं. वहीं तीन पुतलों में करीब 2 लाख के आसपास पटाखों में खर्च हो जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »