बादल-गरज-चमक और भारी बारिश... दिल्ली में कब तक रहेगी गर्मी से राहत?

गर्मी से झुलस रही दिल्ली को अगले कुछ दिनों में बारिश और बादलों से राहत मिलने वाली है, लेकिन आंधी और तेज हवाओं के चलते मौसम फिर से चुनौतीपूर्ण भी बन सकता है.

Advertisement
मौसम विभाग ने आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:32 AM IST

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 जून के बीच दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

17 जून को सुबह और दोपहर के समय आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं दिन में 25 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

Advertisement

18 जून को भी मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है. हालांकि शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ भारी बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इस दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है.

19 जून को भी राजधानी में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और सुबह से दोपहर के बीच बारिश के आसार बने रहेंगे. इस दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 22 जून तक उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. कई इलाकों में हवाओं की गति 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जबकि झोंकों के साथ यह 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है.

Advertisement

मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन विभाग ने सतर्क रहने और तेज हवाओं व बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »