मानसून से पहले दिल्ली सरकार ने कसी कमर, जलभराव की जगहों का दौरा करेंगे केजरीवाल

मनीष सिसोदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस सिलसिले में बैठक बुलाई थी. मीटिंग में तय हुआ कि नालों की सफाई के काम की निगरानी PWD सेक्रेटरी करेंगे.

Advertisement
मानसून की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार मानसून की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

इस साल मानसून में दिल्ली जल-थल ना हों, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में सरकार की रणनीति की जानकारी दी.


मनीष सिसोदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस सिलसिले में बैठक बुलाई थी. मीटिंग में तय हुआ कि नालों की सफाई के काम की निगरानी PWD सेक्रेटरी करेंगे. उन्होंने माना कि मानसून के मौसम में PWD और एमसीडी के बीच अक्सर इस बात को लेकर टकराव होता है कि कौन सी सड़क किसके अधिकार क्षेत्र में आती है. इस हालात से निपटने के लिए दिल्ली के एलजी ने सरकार और एमसीडी के लोगों की कमेटी बनाई है.

Advertisement

सड़कों पर उतरेंगे केजरीवाल
सिसोदिया ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने PWD सचिव को खुद जाकर जलभराव की अहम जगहों का दौरा करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा खुद मुख्यमंत्री भी मॉनसून के दौरान ऐसी जगहों का दौरा करेंगे.


सिसोदिया के मुताबिक मानसून की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए जनता की भी मदद ली जा रही है. जलभराव की किन जगहों की पहले मरम्मत हो, इसके लिए 7 जून से लोगों का फीडबैक लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement