दिल्ली: फर्जी कंपनी बना AAP को 2 करोड़ का चंदा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

फर्जी कंपनी बनाकर आम आदमी पार्टी को चंदा देेने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि फर्जी कंपनी के जरिए दो करोड़ का चंदा दिया गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST
  • फर्जी कंपनी मामले में पुलिस का एक्शन
  • दिल्ली में दो लोगों को किया गिरफ्तार
  • AAP को चंदा देने का था आरोप

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को चंदा देने के मामले में कार्रवाई की है. इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने मुकेश कुमार और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है. मुकेश कुमार पर आरोप है कि उसने फर्जी कंपनी बनाकर दो करोड़ रुपये का चंदा आम आदमी पार्टी को दिया था. 

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चार्टड अकांउटेंट और एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है, इनपर फर्जी कागजात, फोटोग्राफ तैयार करने, फर्जी कंपनियों को बनाने का आरोप है. इन कंपनियों को मनी लॉन्ड्रिंग, एंट्री ऑपरेशन और अन्य काम के लिए बनाया गया था. 

Advertisement

बता दें कि आर्थिक अपराध शाखा को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की तरफ से एक शिकायत दी गई थी, जिसमें चार कंपनी का नाम था. इनमें गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, स्काइलाइन मेटल एंड एलाय प्राइवेट लिमिटेड, सन विजन कंपनीज प्राइवेट लिमिटेड, इंफोलेंस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड शामिल थी.

चंदे को लेकर जारी रहा है विवाद
आपको बता दें कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के चंदे को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं, ऐसे में कई मामलों को लेकर कार्रवाई हो रही है. हालांकि, शुक्रवार को जो गिरफ्तारी हुई है उसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

इससे पहले जब कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी से बगावत की थी, तब भी उन्होंने पार्टी पर चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. तब भी दो करोड़ रुपये के चंदे की गड़बड़ी की बात सामने आई थी. 

चुनाव के दौरान मांगा था चंदा
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने व्यापारियों, बुद्धिजीवियों संग डिनर का भी कैंपेन चलाया था, इसमें कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे. इसके अलावा भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लोगों से चंदा देने की अपील भी की थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »