ईस्ट MCD के लिए प्रस्तावित लैंडफिल साइट का BJP ने किया विरोध

पूर्वी दिल्ली में डीडीए द्वारा ईस्ट एमसीडी को लैंडफिल साइट के लिए दी गई जगह का बीजेपी ने विरोध किया है. मंगलवार को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वो इस मामले में उप राज्यपाल से मुलाकात भी करेंगे.

Advertisement
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी

राम कृष्ण / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

पूर्वी दिल्ली में डीडीए द्वारा ईस्ट एमसीडी को लैंडफिल साइट के लिए दी गई जगह का बीजेपी ने विरोध किया है. मंगलवार को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वो इस मामले में उप राज्यपाल से मुलाकात भी करेंगे. दरअसल, मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष होने के साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद भी हैं और डीडीए ने ईस्ट एमसीडी को घोंडा गुजरान और सोनिया विहार में प्रस्तावित लैंडफिल साइट के लिए जो जगह चिन्हित की है, वो दोनों ही मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में आती हैं. लिहाजा तिवारी शुरू से ही यहां प्रस्तावित लैंडफिल साइट का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement

मनोज तिवारी ने कहा कि घोंडा गुजरान खादर और सोनिया विहार में अधिकारियों के स्तर पर प्रस्तावित न सिर्फ वायु प्रदूषण के दृष्टिकोण से जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगी, बल्कि इससे यमुना नदी और भूजल दोनों में प्रदूषण बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यमुना खादर के क्षेत्र के समीप प्रस्तावित इस लैंडफिल साइट का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है और हम इस मामले को जनहित के लिए उपराज्यपाल के पास लेकर जाएंगे.

तिवारी ने कहा कि प्रस्तावित ट के आसपास करीब 30 लाख लोगों की जनसंख्या निवास करती है. लिहाजा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यहां लैंडफिल साइट नहीं बननी चाहिए. मनोज तिवारी ने कहा कि जिस जमीन पर लैंडफिल साइट प्रस्तावित की गई है, वहां पर केन्द्रीय सुरक्षा बलों के अलावा विभिन्न राज्यों की दिल्ली में तैनात टुकड़ियों के कैम्प तो बने ही हैं, साथ ही दिल्ली पुलिस का ट्रेनिंग स्कूल भी चल रहा है.

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि अगर दिल्ली की केजरीवाल सरकार टीकरी गांव के समीप खाली पड़ी 70 एकड़ भूमि लैंडफिल साइट के लिए दे दे, तो पूर्वी दिल्ली की लैंडफिल साइट की आवश्यकता भी पूरी हो जाएगी और जनस्वास्थ्य पर भी कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »