दिल्ली: द्वारका में बीच सड़क लोगों ने केजरीवाल के मंत्री को कार में किया बंद

दिल्ली के द्वारका में रविवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. यहां पर लोगों ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की कार को बीच सड़क पर रोक दिया और हंगामा किया. सत्येंद्र जैन लगभग आधे घंटे तक कार में बंधक बने रहे. गुस्साये लोगों ने नारेबाजी की. रविवार को सत्येंद्र जैन बिजवासन विधानसभा और मटियाला विधानसभा में पुलों का शिलान्यास करने पहुंचे थे.

Advertisement
सत्येंद्र जैन सत्येंद्र जैन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

दिल्ली के द्वारका में रविवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. यहां पर लोगों ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की कार को बीच सड़क पर रोक दिया और हंगामा किया. सत्येंद्र जैन लगभग आधे घंटे तक कार में बंधक बने रहे. गुस्साये लोगों ने नारेबाजी की. रविवार को सत्येंद्र जैन बिजवासन विधानसभा और मटियाला विधानसभा में पुलों का शिलान्यास करने पहुंचे थे. यहां के लोग विकास कार्यों में कोताही से नाराज हैं. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंत्री सत्येंद्र जैन की कार को वहां से हटाया.

Advertisement

इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. घटना तिमारपुर में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार की राशन की दुकानों पर फूड एंड सप्लाई मंत्री छापा मारने पहुंचे थे. उनके साथ तिमारपुर विधायक भी मौजूद थे. विधायक की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि राशन दुकान में अनियमितताएं होने के चलते रंगे हाथों पकड़े जाने पर राशन माफिया ने हमला किया था.

मामले में विधायक ने तिमारपुर थाने में शिकायत दी है. विधायक ने पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है. जांच में अनियमितता मिली, इसी को लेकर राशन की दुकान चलाने वालों और उनके परिवार वालों ने मारपीट की थी. विधायक ने इस संबंध में तिमारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बहरहाल, पंकज पुष्कर को मेडिकल जांच के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल भेजा गया था.

Advertisement

विधायक की ओर से जारी बयान में कहा था, ''सुबह करीब 11.30 बजे तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र की राशन की दो दुकानों पर फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर इमरान हुसैन का विभागीय जांच का दौरा था.

तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में राशन माफिया के आतंक की पुरानी शिकायतें रही थीं. जांच में खुलेआम अनियमितताएं पाए जाने पर राशन विक्रेता और उसके परिवार वालों द्वारा खुलेआम सभी अधिकारियों और रिकॉर्डिंग के सामने खुलेआम विधायक पंकज पुष्कर और विधायक कार्यालय इंचार्ज देवेश कुमार के ऊपर जबरदस्त हमला हुआ था.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »