दिल्लीः गांधीनगर में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी थीं फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां

दिल्ली के गांधीनगर में गुरुवार रात कपड़े की दुकान में आग लग गई. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. आग बुझाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

Advertisement
कपड़े की दुकान में लगी आग कपड़े की दुकान में लगी आग

हिमांशु मिश्रा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:06 AM IST
  • गांधीनगर की एक दुकान में लगी आग
  • दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • दुकान में ही था कपड़ों का गोदाम

दिल्ली के गांधीनगर में गुरुवार रात कपड़े की दुकान में आग लग गई. गारमेंट की दुकान में लगी आग पर काबू पाया लिया गया है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 20 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.  तीन मंजिला इमारत में आग लगी थी.

अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. आग बुझाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए मुस्तैदी से जुटा रहा है. फिलहाल आगे के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग इमरात में चल रही एक कपड़े की दुकान में लगी थी. उसी दुकान में ही कपड़ों का गोदाम भी था. जिस कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना गुरुवार रात 8 बजकर 46 मिनट पर मिली. यह आग गांधी नगर के सुभाष रोड पर मुल्तानी मोहल्ले में स्थित दुकान नंबर 790 में लगी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »